Crime

घना कोहरा : 10 गाडिय़ां आपस में टकराई

ग्रेटर नोएडा । घने कोहरे की वजह से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। अब कोहरे की वजह से खराब विजिबिलिटी के कारण ग्रेटर नोएडा में 10 गाडिय़ां आपस में टकरा गईं जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना दादरी थाना क्षेत्र बाईपास में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक खराब विजिबिलिटी के कारण एक के बाद एक गाडिय़ां टकराती गयी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि नोएडा – ग्रेटर नोएडा में कई दिनों से लगातार कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह दादरी बाईपास पर कोहरे के चलते 10 गाडिय़ां आपस में टकरा गई जिन में ट्रक, कैंटर और कार शामिल हैं।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button