Crime

विवाहिता ने ससुराल में आत्महत्या की

बांदा । बांदा के बबेरू में 27 साल की विवाहिता ने ससुराल में आत्महत्या कर ली। उसका शव घर में फंदे से लटका मिला। मृतका अभिलाषा के परिजनों ने इसका आरोप ससुराल वालों पर लगाया है। बताया कि अभिलाषा का भाई उससे मिलने गया था। वहां अभिलाषा के ससुराल वालों ने उसके भाई का अपमान किया, जिसे वह बर्दाश्त न कर पाई और उसने सुसाइड कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, 27 साल की अभिलाषा उर्फ चुन्नी का शव फंदे के सहारे छत से लटका मिला। जब ससुरालीजनों ने शव को देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महिला के मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि मकर संक्रांति के त्योहार के लिए बीते दिन मृतका का भाई उसके ससुराल आया था. वह बहन को कुछ दिन के लिए मायके ले जाना चाहता था। लेकिन बहन के ससुराल वालों ने न सिर्फ उसका अपमान किया. बल्कि, उसे घर से भी निकाल दिया। ये सब अभिलाषा के सामने हुआ। अभिलाषा अपने भाई का यह अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाई और तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button