Crime

नहर में गिरी कार,पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला

औरैया । उत्तर प्रदेश के औरैया में एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े और नहर में कार को डूबता देख तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने कार और उसमें सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकलवाया। घटना अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के भीखेपुर जूहीखा मार्ग पर स्थित नहर पुल की है। जानकारी के मुताबिक, कार में सवार होकर दो लोग जूहीगा से भीगेपुर की तरफ जा रहे थे. तभी उनकी कार डिसबैलेंस हो गई। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता, कार पुल से नहर में जा गिरी। उस समय वहां मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची. यहां उन्होंने रस्सी और गोताखोरों की मदद से कार और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाल लिया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button