Crime

घर में लगी आग, पति-पत्नी समेत बच्चे की मौत

कवर्धा,छत्तीसगढ़ । जिले के नागाडबरा गांव की एक झोपड़ी में आग लगने से एक ही परिवार के तीन बैगा आदिवासियों की मौत हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला कुकदुर थाना क्षेत्र का है।कुकदुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माठपुर अंतर्गत आने वाले नागाडबरा बस्ती में बीती रात बुधराम पिता भोपसिंह 35, हिरमतीन बाई पति बुधराम 32 वर्ष और उनके आठ वर्शीय पुत्र जोन्हू की अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लगने से जलकर मृत्यु हो गई।

बताया जा रहा है कि कल ये तीनों किसी परिजन के घर आयोजित छठी कार्यक्रम में गए हुए थे। जहां से रात लगभग 12 बजे लौटे थे।गांव वालों ने जब आज सुबह ये मंजर देखा तो घटना की सूचना कुकदुर पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर शवों के करीब एक गैस सिलेंडर के अलावा चूल्हा को देखने के बाद प्रथमदृष्टया यह मामला गैस सिलेंडर में आग लगने के कारण हुई दुर्घटना का लगता है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बैगा परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु पर जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रिम ग्राम नागाडबरा में रविवार रात एक झोपड़ी में आग लगने से बैगा परिवार के तीन लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक परिवार के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के अधिकारियों को उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

शर्मा ने घर में आग लगने से एक ही परिवार के 3 सदस्यों के निधन पर किया दुख प्रकट

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में देर रात्रि घर में आग लगने से पति, पत्नि व उनके 08 वर्ष पुत्र के निधन होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने पूरीघटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक से ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वसन दिया है।पंडरिया विधायक भावना बोहरा आज ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर पीड़ित परिवार जनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर परिवारोंजनों को हर संभव मदद करने आश्वस्त किया। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव संयुक्त रूप से घटना ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा के लिए रवाना हुए है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button