Crime

आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे में आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक से आग लग गई। इस कारण वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना रविवार की है। गनीमत ये रही कि आगजनी की घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक, पोखरान रोड नंबर-1 इलाके में स्थित आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली फैक्ट्री अचानक से आग की चपेट में आ गई। इस कारण फैक्ट्री में मौजूद मजदूर जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे. तुरंत फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया. गनीमत ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button