Crime

कोहरे का कहर, 4 ट्रकों में जबरदस्त भिड़ंत, परखच्चे उड़े

ग्रेटर नोएडा । घने कोहरे की वजह से आज तड़के ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चार ट्रक आपस में भिड़ गए। इस हादसे में क्षतिग्रस्त हुए ट्रक में दो ड्राइवर फंस गए जिन्हें पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रेटर नोएडा में थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि बील अकबरपुर गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल पर कोहरे की वजह से चार ट्रक आपस में भिड़ गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू कराया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क किनारे कराया गया। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button