जालौन : उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में कोतवाली उरई के अंतर्गत शनिवार सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही दो छात्राएं घने कोहरे के बीच रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन दिखाई ना देने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे एक छात्र की घटना स्थल पर मौत हो गई दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गयी।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग साढ़े छह बजे वर्षा (18)पुत्री परशुराम निवासी इंदिरा नगर उरई एवं उसकी सहेली काजोल (17) पुत्री राजकुमार निवासी ऐर हाल निवास इंदिरानगर उरई कोचिंग पढ़ने के लिए स्टेशन रोड उरई के लिए जा रही थी।
कोचिंग सेंटर पहुंचने के लिए इन दोनों सहेलियों को अजनारी रेलवे क्रॉसिंग से जाना था जैसे ही यह दोनों सहेलियां क्रॉसिंग पार करने लगी घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई ना देने के कारण अज्ञात ट्रेन की चपेट में दोनों सहेलियां आ गई जिससे कजोल की घटना स्थल पर मौत हो गई और वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गई। रेलवे क्रॉसिंग के आसपास रहने वाले नागरिकों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल वर्षा को मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती करवाया तथा काजोल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (वार्ता)



