Crime

सड़क दुर्घटना में नलकूप विभाग के जेई की मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश में बहराइच ज़िले के नानपारा में साइट पर चल रहे काम का निरीक्षण कर श्रावस्ती की तरफ जा रहे नलकूप विभाग के जेई की कार के पेड़ से टकराने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी है।सूत्रों के अनुसार गोरखपुर जिला निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव अवर अभियंता के पद पर अयोध्या में नलकूप विभाग में तैनात थे। वह बहराइच के नानपारा में चल रहे काम का शुक्रवार को निरीक्षण करने गए। इसके बाद रात में वापस हुंडई कार से श्रावस्ती जनपद की ओर जा रहे थे। नवीन मार्डन थाना क्षेत्र के कटरा शनि मंदिर के निकट उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में जेई की मौके पर ही मौत हो गई।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button