झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के कोेतवाली थानाक्षेत्र में शनिवार को दिन दहाडे बाजार के बीचोबीच एक दोस्त ने अपने दूसरे दोस्त को पैसों के विवाद के चलते गोली मार दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नरेंद्र यादव को कोतवाली थानाक्षेत्र के बड़े बाजार में दिन दहाड़े छोटू सोनी नामक युवक ने गोली मार दी। नरेंद्र यादव के दोस्त राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह सुबह नरेंद्र के साथ फल खरीदने निकला और बड़े बाजार में जैसे ही पप्पू गाड़ी से उतरा छोटू ने उसके पेट में गोली मार दी। राघवेंद्र ने बताया कि छोटू पहले पप्पू का दोस्त था लेकिन आज इन दोनों के बीच कोई बात ही नहीं हुई और न ही कोई विवाद हुआ , बस पप्पू जैसे ही फल खरीदने के लिए आगे बढ़ा छोटू ने उसे गोली मार दी। गोली चलते ही बीच बचाव करने आगे आये राघवेंद्र पर भी छाेटू ने कट्टा तान दिया। राघवेंद्र ने उसके हाथ से कट्टा तो छुड़ा लिया लेकिन छोटू मौके से फरार हो गया।(वार्ता)



