अमेठी : उत्तर प्रदेश में अमेठी के मुसाफिरखाना क्षेत्र में सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के पिंडारा अंडरपास के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि तीसरा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतकों की पहचान राम समुझ (60) और तुगंनाथ (65) निवासी कंजास के रूप में हुई। घटना में पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया।(वार्ता)



