
ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में अवैध संबंधों की जानकारी लगने पर सोमवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर दी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुहल्ला चांदमारी निवासी नीरज कुशवाहा (27) ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर पर लगभग आधा दर्जन नकाबपोश लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और उसे बंधक बनाकर उसकी पत्नी मनीषा कुशवाहा (22) व उसकी एक वर्षीय पुत्री निपेक्षा की हत्या कर दी तथा घर में रखे गहने, जेवरात आदि लूटकर ले गये। (वार्ता)



