Crime

बलिया:गुटबाजी के विवाद में युवक की हत्या

बलिया : उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सहतवार थाना‌ क्षेत्र में एक युवक की गुटबाजी के विवाद में चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक शंकरन आनंद ने शनिवार को बताया कि जिले के सहतवार थाना‌ क्षेत्र के अधईला गांव निवासी दीपू पासवान (22) शुक्रवार देर शाम पड़ोसी गांव मुड़ाडीह गया हुआ था, जहां रात्री काल गांव में ही मौजूद बदमाशों ने गुटबाजी के विवाद में चाकू से प्रहार कर उसे घायल कर दिया ।

घटना के बाद घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां रास्ते में ही दीपू की मौत हो गई ।

Related Articles

Back to top button