Varanasi

सरदार पटेल ने राष्ट्र को एक सुत्र में पिरोने का किया कार्य

मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा को नमन कर निकली बाइक रैली विभिन्न माँर्गों से होते हुए रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर हुई समाप्त.एकता बाइक रैली में प्रदेश सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सभी ने की बाइक की सवारी.

  • सरदार पटेल की “एक भारत श्रेष्ठ की परिकल्पना को साकार कर रहे पीएम मोदी
  • सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर भाजपा ने निकाली ” एकता बाइक रैली
  • भाजपा मय हुआ वाराणसी जिला एवं महानगर
  • जिला एवं महानगर के सभी क्षेत्रों से निकला बाइक सवार भाजपाइयों का जत्था

वाराणसी : देश के प्रथम गृह मंत्री, भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती “राष्ट्रीय एकता दिवस” पर भारतीय जनता पार्टी ने विशाल “एकता बाइक रैली” निकाली। मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा से प्रारंभ हुई बाइक रैली सिगरा, रथयात्रा,कमच्छा,भेलूपुर, लंका, सुंदरपुर, भिखारीपुर,मडुवाडीह होते हुए रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।सुबह से ही जिला एवं वाराणसी महानगर के कोने कोने से बाइक सवार भाजपा कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में मलदहिया पहुँचने लगे। सर पर टोपी गले में पार्टी का पटका एवं हाथ में झंडा लिए कार्यकताओं का समुह सरदार पटेल अमर रहे एवं भारत माता की जय का उद्घोष कर रहे थे।

पूर्वाह्न 11 बजे भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं एकता बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल के नेतृत्व में हो रही रैली में सबसे आगे पार्टी के झंडे एवं माला फुलों से सुसज्जित रथ पर सरदार पटेल का आदमकद कटआउट रखा था। रथ के पीछे हजारों की संख्या में बाइक पर सवार जनप्रतिनिधि, भाजपा के प्रदेश, क्षेत्र, जिला एवं महानगर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता चल रहे थे।मलदहिया से शुरू हुई बाइक रैली सिगरा, रथयात्रा,कमच्छा, भेलुपुर, लंका, नरिया,सुंदरपुर, भिखारीपुर,मडुवाडीह होते हुए रोहनियां स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हुई।

रैली के समाप्ति के पश्चात कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि भारत की 560 से अधिक रियासतों को एक सुत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल का पुरा जीवन सत्य, ईमानदारी और अनुशासन से परिपूर्ण रहा। सरदार पटेल का मानना था जो कार्य टीम भावना से किया जाता है उसमें निश्चित सफलता मिलती है। कहा कि सरदार पटेल ने जिस वैभवशाली एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण का सपना देखा था उसे पुरा करने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। कहा कि सरदार पटेल के “एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में हो रहा।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल ने कहा कि आधुनिक भारत के शिल्पकार, भारत रत्न सरदार पटेल ने अपना पुरा जीवन राष्ट्रीय एकता के लिए समर्पित कर दिया। कहा कि सरदार पटेल की इच्छा थी कि देश में अनुशासन हो, देश समृद्धशाली हो, लोग एक दूसरे से मिलजुल कर रहे, सरदार पटेल के इस सपने को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरा कर रहे हैं। देश और प्रदेश खुशहाली की ओर बढ़ रहा है। शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल चाहते थे कि भारत एक सशक्त, समावेशी, संवेदनशील और सतर्क राष्ट्र बने। कहा कि सरदार पटेल की प्रेरणा से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत बाहरी एवं आंतरिक, हर प्रकार की चुनौतियों से निपटने में पुरी तरह सक्षम साबित हो रहा है और आत्मनिर्भरता के नए मिशन के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि सरदार पटेल की प्रेरणा से प्रधानमंत्री मोदी 130 करोड़ देश वासियों के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है।जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने सदैव ऐसे भारत की कल्पना की थी जहां किसी भेद भाव के लोगों को मूलभूत सुविधाओं प्राप्त हो। सरदार पटेल इस कल्पना को पीएम मोदी धरातल पर उतार रहे हैं।महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने कहा कि सरदार पटेल का सपना था कि गरीब खुशहाल हो, गांव खुशहाल हो। पीएम मोदी एवं सीएम योगी कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गांव गरीब एवं किसान को खुशहाल एवं साधन सम्पन्न बनाने में निरंतर प्रयासरत हैं।एकता बाइक रैली का नेतृत्व क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने एवं कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया।

इनकी रही उपस्थिति

एकता बाइक रैली में महापौर अशोक तिवारी भाजपा प्रदेश मंत्री मीना चौबे, डॉ वीणा पांडेय,रामगोपाल मोहले,केदार सिंह, अशोक चौरसिया, केंद्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी, कौशलेंद्र सिंह पटेल, राकेश शर्मा, डॉ सुदामा पटेल क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सुरेश सिंह,प्रवीण सिंह गौतम सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर,शैलेश पांडेय,अनिल श्रीवास्तव, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर,रोनी वर्मा, शालिनी यादव, साधना वेदांति, रचना अग्रवाल, सुधीर मिश्रा,अमित पटेल रिंकू अभिषेक मिश्रा,संदीप केशरी,आत्मा विशेश्वर,नंदजी पांडेय,ई.अशोक यादव, किशोर सेठ,अमित पटेल रिंकू, शैलेन्द्र मिश्रा, जेपी सिंह, कमलेश झा सहित मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षद एवं हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button