Varanasi

वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षपाल कपूर का 79 वर्ष की आयु में हृदयाघात से हुआ निधन

वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षपाल कपूर का शरीर पंचतत्व में विलीन.भाजपा नेता ने मरणोपरांत किया नेत्रदान.

वाराणसी : भाजपा वाराणसी महानगर के पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य, वरिष्ठ भाजपा नेता, मृदुभाषी, अति मिलनसार हर्षपाल कपूर का 80 वर्ष की आयु में शुक्रवार 27 अक्टूबर 2023 की रात्रि में हृदयाघात से दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र वैभव कपूर ने दी। वह अपने पीछे पत्नी, पुत्रों वैभव कपूर, समीर कपूर, पुत्रवधुओं एवं पोते, पोतियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षपाल कपूर का शरीर पंचतत्व में विलीन.भाजपा नेता ने मरणोपरांत किया नेत्रदान.
वरिष्ठ भाजपा नेता हर्षपाल कपूर का शरीर पंचतत्व में विलीन.भाजपा नेता ने मरणोपरांत किया नेत्रदान.

हर्षपाल कपूर का नाम भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार था। वाराणसी वस्त्रोद्योग एवं रेशम/धागे के अग्रणी कारोबारी के रुप में उनकी पहचान रही। उनकी अंतिम यात्रा आज पूर्वान्ह उनके सिगरा स्थित आवास से मणिकर्णिका घाट के लिए प्रारंभ हुई, अंतिम यात्रा में भारी संख्या मे राजनेता , प्रबुद्धजन, चिकित्सक एवं प्रतिष्ठित व्यापारी गण शामिल रहे। अंतिम यात्रा में उनका शरीर भाजपा के झंडे में लपेटा गया था।

हर्षपाल कपूर ने मरणोपरांत किया नेत्रदान

भाजपा नेता हर्षपाल कपूर की अंतिम इच्छानुसार उनके परिजनों ने उनका नेत्र दान किया। नेत्रदान वरिष्ठ नेत्र चिकित्सक डॉ अनुराग टंडन एवं डॉ शेखर के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के कनिष्ठ पुत्र नीरज सिंह ने मणिकर्णिका घाट पर पहुंचकर भाजपा नेता को दी श्रद्धांजलि

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कनिष्ठ पुत्र नीरज सिंह ने मणिकर्णिका घाट पर पहुंचकर भाजपा नेता के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की।आवास एवं घाट पर हर्षपाल कपूर को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में बिहार प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा, महापौर अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,एमएलसी अशोक धवन, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, कौशलेंद्र सिंह पटेल, धर्मेंद्र सिंह,राकेश वशिष्ठ, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, जगदीश त्रिपाठी,संजय राय,राजकुमार शर्मा, संतोष सोलापुरकर,रोहित कपूर,राकेश जैन,नवनीत सेठ, अमित अग्रवाल,अनूप जायसवाल,नलिन नयन मिश्र, शैलेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं व्यापारी शामिल रहे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वय रविन्द्र जायसवाल, डॉ दयाशंकर मिश्र “दयालु” एवं शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने शहर से बाहर होने के कारण वैभव कपूर से फोन पर बात चीत के दौरान अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button