शामली : उत्तर प्रदेश में शामली जिले के थानाभवन क्षेत्र में मंगलवार शाम एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी प्रशांत (25) को उस समय अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी जब वह न्यायालय से देर शाम अपने घर लौट रहा था। गांव के पास बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े मगर इस बीच बदमाश मौके से फरार हो गए। (वार्ता)



