UP Live

वन महोत्सव सप्ताह में विभिन्न ग्राम पंचायतों व अन्य जगहों पर किया गया वृक्षा रोपड़

एक लाख से अधिक पौध रोपड़ किया गया खंड विकास अधिकारी

महराजगंज। विकास खण्ड बृजमनगंज क्षेत्र में वृहद अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों समेत,कार्यालयों, व अन्य जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । जिसमे,सागौन,इको लिप्ट्स, सहजन,आदि किस्म की ब्राइटी के पौधों का रोपड़ किया गया। इस मौके पर ग्राम लेहड़ा के बगौली खुर्रमपुर बीट के कम्पार्ट नम्बर 5 में मंडलायुक्त व अन्य ने पौध रोपड़ किये इस दौरान वन रेंजर डीएन पांडये,वन दरोगा अनिल सिंह व अन्य मौजूद रहे।वही थाना परिसर बृजमनगंज में थानाध्यक्ष संजय दुबे ने पौध रोपड़ किया इसके साथ ग्राम पंचायत नयनसर में खंड विकास अधिकारी डॉ रणजीत सिंह,सचिव सर्वजीत गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अफजल हुसैन व आदि, ग्राम पंचायत बंजरहा सोनबरसा में प्रधान प्रतिनिधि लल्लू उर्फ ज्ञानेंद्र सिंह व अन्य, ग्राम पंचायत महुलानी में ग्राम प्रधान शैलेश सिंह व अन्य,
ग्राम पंचायत लेहड़ा में ग्राम सचिव गुड्डू पासवान,एडीओ कॉपरेटिव,और ग्राम प्रधान रमाशंकर यादव, व अन्य, ग्राम पंचायत बचगंगपुर में प्रधान प्रतिनिधि सोहित सहानी व अन्य, ग्राम पंचायत सोनाबन्दी में एडीओ पंचायत,एडीओ कॉपरेटिव, ग्राम सचिव सर्वजीत गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि रामउजागिर प्रसाद व अन्य, ग्राम पंचायत हरैया मौलाही में ग्राम प्रधान चंदू उर्फ चंद्र प्रकाश सिंह,के साथ अन्य लोगों ने पौध रोपड़ किया। इसके साथ अन्य ग्राम पंचायतों और कार्यालयों में पौध रोपड़ किया गया ,खंड विकास अधिकारी डॉ रणजीत सिंह ने बताया कि 66 ग्राम पंचायतों में 1 लाख से अधिक पौध रोपड़ किया गया। इसके साथ कृषि विभाग से भी पौधे दिए गए है जो किसानों में वितरण किया गया। वही अधिशासी अभियंता कार्यालय आनंदनगर पर एक्सईएन ऋषिदेव कुमार गौतम, उपखंड अधिकार,अवर अभियंता आदि लोगों पौध रोपड़ किया।

Related Articles

Back to top button