Crime

कुशीनगर दुर्घटना में दो की हुई मौत, तीन घायल

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढे में गिर गई। इस दौरान कार में सवार दो युवकों की मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कप्तानगंज थाना के बोदरवार और घोघरा गांव के बीच पांच युवक कार से भोर में गोरखपुर से बर्थडे पार्टी मनाकर आ रहे थे। तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिसमें कार में अगली सीट पर बैठे कार सवार अरमान पुत्र सलाउद्दीन शाह (17) निवासी वार्ड नं 9 कप्तानगंज तथा दीपक चौधरी पुत्र गणेश चौधरी(17) निवासी वार्ड नं 13 कप्तानगंज मौके पर ही मौत हो गई। इनके शव कार में फंस गए थे। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button