देवरिया : उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के रूद्रपुर क्षेत्र के गाँव फतेहपुर के टोला लेहड़ा में सोमवार को हुए जमीनी रंजिश में छह लोगों के हत्या के मामले में पुलिस दोनों तरफ से मामला दर्ज कर 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रूद्रपुर कोतवाली प्रभारी नवीन सिंह ने मंगलवार को यहाँ बताया कि मृतक सत्य प्रकाश दुबे तथा उनके परिजनों के हत्या के आरोप में रूद्रपुर कोतवाली में सोमवार देर रात सत्य प्रकाश दुबे की बेटी की तहरीर पर 27 नामजद तथा 40 से 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा, जान से मारने आदि के प्रयास का मामला दर्ज कर 16 लोगों को गिरफ्तार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मृतक प्रेम यादव के परिजनों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या आदि का क्रास केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। (वार्ता)
देवरिया : जमीनी विवाद में छह की हत्या मामले में 14 पुलिस हिरासत में



