Varanasi

स्वच्छता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मूलमंत्र: दिलीप सिंह पटेल

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर 01अक्टूबर को "'एक तारीख एक घंटा" एक साथ' चलाया गया राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवाह्न पर गांधी जयंती के एक दिन पूर्व 01 अक्टूबर को ‘एक तारीख एक घंटा’ एक साथ देश भर में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान किया गया। आज पूर्वान्ह से ही महानगर के चप्पे चप्पे पर लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक दिखे माननीयों सहित आज आमजन के हाथों में झाड़ू दिखी,लोगो ने अपने-अपने क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कर श्रम दान किया।

इसी स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम के तहत भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने वाराणसी महानगर अन्तर्गत रविदास मंडल में आदित्य सरोवर, आदित्य नगर नेवादा में व्यापक श्रमदान किया एवं व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। सुबह दस बजे प्रारंभ हुए इस स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने झाड़ू लगाई, कचरा उठाया, सरोवर के पास सीढ़ियों पर जमी सिल्ट साफ की, स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया एवं सरोवर के पास स्थापित सरदार पटेल की प्रतिमा की सफाई कर माल्यार्पण किया।इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही नहीं, पुरे देश के लिए यह अभियान

‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान बन गया है। कहा कि गांधी जी को स्वच्छता बहुत प्रिय थी। 2014 में जब मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने तब उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर इस स्वच्छता अभियान की शुरुआत काशी से की थी और आज यह अभियान जन आंदोलन का रुप ले चुका है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘”मन की बात” के 105वें एपिसोड में एक अक्टूबर को ‘एक तारीख एक घंटा एक साथ’ सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता एवं श्रमदान का जो आवाह्न किया था उसी के तहत आज इस अमृत सरोवर पर स्वच्छता एवं श्रमदान किया गया और यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। कहा कि स्वच्छता ही स्वस्थ एवं शांतिपूर्ण जीवन का मूलमंत्र है।

स्वच्छता अभियान में सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, क्षेत्रीय सह-मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, मधुकर पांडेय, अभिषेक मिश्रा, मंडल अध्यक्ष शत्रुघ्न पटेल, पार्षद गरिमा सिंह, पुर्व पार्षद विनित सिंह, अनिल श्रीवास्तव, दिनेश कालरा, शैलेंश पांडेय, राकेश मोहन दीक्षित, अमरनाथ सिंह पटेल, अनिल सिंह, अरुण सिंह, सीता गुप्ता, जितेन्द्र पटेल, विजय वर्मा, रत्नेश्वर मोदनवाल, शशांक प्रजापति,शेषमणी देवी, सलगु पटेल, श्याम भूषण शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने अभियान में भाग लिया।

नही मानेंगे, थका मारेंगे विधायक जी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव पहुंचे बनारस रेलवे स्टेशन और स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। थोड़ी देर झाड़ू लगाने के बाद रेलवे के अधिकारी थक गए। और उन्होंने विधायक जी से रुक जाने की अपील की। पर विधायक जी कहां रुकने वाले थे। एक-एक कोने में गए और खोद-खोद कर कूड़ा निकाल दिया। इस दौरान रेलवे के अधिकारी/कर्मचारी आपस में बात करते सुने गए कि “नहीं मानेंगे विधायक जी, थका मारेंगे सबको।”

सौरभ श्रीवास्तव ने घंटो झाड़ू और फावड़ा चला कर परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ किया। कूड़ा उठाया, उसके बाद ही अभियान समाप्त किया। अभियान के समापन पर सबको संबोधित करते हुए सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान का शुभारंभ कर पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया था। स्वच्छता का सीधा संबंध हमारे अच्छे स्वास्थ्य से है। जितनी अधिक स्वच्छता होगी, उतना ही हम स्वस्थ रहेंगे। अतः हम सभी को स्वच्छता के लिए सचेत रहना चाहिए।” उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि स्वच्छता का यह संदेश अपने-अपने मोहल्ले में भी लेकर जाएं।

डीआरएम विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि “हम सब में सबसे अधिक समय तक निरंतर झाड़ू चला कर विधायक सौरभ श्रीवास्तव जी ने हम सभी को स्वच्छता की प्रेरणा दी है। निश्चित रूप से हम सभी स्वच्छता अभियान को किसी एक स्थान तक सीमित न रखकर अपने-अपने मोहल्ले में भी स्वच्छता की अलख जगाएंगे और काशी को पूरी तरह से स्वच्छ करेंगे।स्वच्छता अभियान के बाद विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ सभी अधिकारियों और उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने काशी के पर्यावरण को बेहतर करने के लिए पौधरोपण भी किया। पौधरोपण के बाद सबने स्वच्छता के लिए जागरूकता बढ़ाने के लिए दौड़ भी लगाई।अंत में विधायक ने यात्रियों के बीच झोला वितरण कर उनसे पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ थे डीआरएम विनीत श्रीवास्तव, सीएमएस आर जे चौधरी, वरिष्ठ डीएमई अपूर्व स्वर्णकार, रजत प्रिय, बालेन्द्र पाल, आर एन सिंह, उग्रसेन सिंह, विवेक मिश्रा, सर्वेश पांडेय, भाजपा कार्यकर्ता कैलाश मौर्या व अन्य।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button