Crime

शादी की पहली रात ही पत्नी बोली- ‘मेरी पूजा करो और पैर छूओ’

पति को परिजनों से भी पिटवाया,एफआईआर दर्ज

गोरखपुर : एक शिक्षक ने पत्‍नी और उसके दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज के साथ जान की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी शादी के बाद उसकी पत्‍नी की बातों ने हैरान और परेशान कर दिया था। पत्‍नी उसे माता मानकर उसकी पूजा करने के साथ ही पैर छूने को कहती है। इतना ही नहीं उसने बात नहीं मानने पर हत्‍या और आत्‍महत्‍या की धमकी देने के साथ ही शिक्षक पति के साथ दो भाइयों और दो अन्‍य लोगों के साथ मिलकर मारपीट की है।

झंगहा थाना क्षेत्र के नई बाजार में किराए के मकान में रहने वाले शिक्षक रविन्‍द्र कुमार ने पत्‍नी दीपा, उसके भाई शामली जनपद के रहने वाले विकास और विशाल समेत दो अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 452, 504, 506 के तहत केस दर्ज कराया है। उन्‍होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि वे मूलतः मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ तहसील के घटापन उत्‍तरी गांव के रहने वाले हैं। उन्‍होंने बताया कि वे गोरखपुर के ब्रह्मपुर के जनता इंटर कालेज में साल 2021 से आयोग से शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उनकी शादी इसी साल 24 फरवरी को यूपी के शामली जनपद के आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के बनत गांव के रहने वाले सगैवीर सिंह की पुत्री दीपा के साथ हुई है।

पीड़ित ने बताया कि जब उनकी पत्नी ससुराल पहुंची, तो पहले दिन से ही बहकी-बहकी बातें करने लगी। उसने कहा कि उसे माता मानकर उसकी पूजा करो, उसके पैर छूओ नहीं तो वो सबको जान से मार देगी। यही नहीं उसने खुद आत्महत्या करके उनके परिवार को फंसाने की धमकी भी दी। जब प्रार्थी ने लड़की के घरवालों को इसकी खबर दी, तो उसके घरवालों ने कहा कि जो कह रही है, वैसा करो।पत्‍नी के रिश्‍तेदारों और अन्‍य लोगों से पता करने पर जानकारी मिली कि वो गंभीर मानसिक रोगी है. इसके बाद उसके घरवाले बीते मार्च माह में उसे मायके लेकर चले गए। वहां जाकर उसने अपने हाथ की नस काट ली। पीड़ित ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए हमने उसके मायके वालों से उसका इलाज कराने की बात कही, लेकिन उसके घरवालों ने ये कहते हुए मना कर दिए कि इससे परिवार की बदनामी होगी।

बीती 18 सितंबर को उनके गोरखपुर के नई बाजार के किराए के घर में पत्‍नी दीपा, उसके दो सगे भाई विकास और विशाल पुत्रगण सगैवीर सिंह, उनके दो अन्‍य अज्ञात साथी शाम 6.30 बजे आए और आते ही अपशब्दों के साथ मारपीट करने लगे. पीड़ित किसी तरह जान बचाते हुए अपने पड़ोसी के घर में घुस गए. शोर सुनकर वहां लोग जमा हो गए और उनकी जान बचाई।पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसकी हत्या करवाने की धमकी दी है. जिससे वो काफी डर गए हैं. उन्‍हें शक है कि उनकी पत्नी दीपा और उसके भाई के साथ परिवार के लोग उनकी हत्या कर सकते हैं। इस संबंध में गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्‍थी ने बताया कि प‍ीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button