Crime

संदिग्ध युवक की तलाश में फरेंदा पहुंची एनआईए टीम

महराजगंज : संदिग्ध युवक की तलाश में दिल्ली से एनआईए की टीम बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के फरेंदा कस्बे में पहुंची, जहां पर संदिग्ध युवक के रिश्तेदारों से करीब पांच घंटे तक पूछताछ कर टीम लौट गई।फरेंदा कस्बे के वार्ड नंबर 15 में डॉ. फजल हक के मकान में एटीएस, एसओजी व पुलिस टीम के साथ एनआईए टीम पहुंची। जहां बंद कमरे में संदिग्ध युवक के साले व पत्नी से पूछताछ की।

डाॅ. फैजल हक ने बताया कि सिवान बिहार निवासी अब्दुल तलहा के साथ बेटी की शादी की हूं। दामाद तलहा अलीगढ़ शहर में रहकर फैशन डिजाइनर का काम करता है। उसी के साथ का एक युवक कुछ दिन पूर्व पकड़ा गया था। पूछताछ में तलहा के भी शामिल होने की बात कही थी। उसी के बारे में पूछताछ के लिए टीम पहुंची थी। टीम लैपटॉप व मोबाइल अपने साथ ले गई है। टीम के किसी भी सदस्य ने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button