Politics

जी-20 के सफल आयोजन पर मोदी का भव्य स्वागत

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भारत की अध्यक्षता में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल एवं शानदार आयोजन के बाद पहली बार पार्टी के केंद्रीय कार्यालय आगमन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बुधवार को यहां भव्य स्वागत किया।श्री मोदी करीब सात बजे जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे, दिल्ली प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद श्री मोदी गाड़ी से उतरे तो भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उन्हें गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

हर्ष भरे नारों के बीच श्री मोदी कार्यालय में अंदर की ओर आए तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य बी एस येदयुरप्पा, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारी आदि ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।इसके बाद श्री मोदी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बैठक कक्ष में चले गए। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button