
बरेली ( उत्तर प्रदेश ) । उत्तर प्रदेश के बरेली में सांप्रदायिक भड़काऊ पोस्ट करने पर हाफिजगंज थाना पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ सोमवार सुबह मामला दर्ज किया । पुलिस ने सभी आरोपियों के यहां दबिश दी लेकिन वह फरार हो गये हैं।
एसपी ग्रामीण बरेली राज कुमार अग्रवाल ने बताया कि साइबर सेल बरेली ट्विटर माध्यम से एक वीडियो क्लिपिंग थाना हाफिजगंज की पुलिस को भेजी गयी थी। उसका थाने में अवलोकन किया गया, वीडियो क्लिपिंग में मोहर्रम का मातम निकल रहा है, नाजिम रजा नामक व्यक्ति द्वारा वीडियो के ऊपर लिखा है,“ अंसारी है साहब किसी के दबके थोड़ी रहेंगे, 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो, फिर देखते हैं किसमें दम है।” शब्द अंकित करते हुए ट्वीट किया गया है।



