Crime

तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला

कवर्धा,छत्तीसगढ़। जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

मिली जानकारी के मुताबिक शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी भेजा गया है। बताया जा रहा है कि लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम उड़िया कला गांव की घटना है।बता दें कि लोहारा थाना का मामला है। मृतक का नाम जितेंद्र पटेल है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। (वीएनएस)

Related Articles

Back to top button