गाजीपुर । माफिया मुख्तार अंसारी एवं उनके करीबियों पर उत्तर प्रदेश सरकार का लगातार शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को उनके करीबी तुफैल अंसारी द्वारा संचालित मिटाउन होटल मोहम्मदाबाद कस्बे को प्रशासन द्वारा सीज कर दिया गया।
उप जिलाधिकारी भारत भार्गव एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्दाबाद का हितेंद्र कृष्ण एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में होटल का संचालन रोककर उसके मुख्य गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया। श्री भार्गव ने बताया कि नगर के मध्य में स्थित मिड डाउन होटल कि विगत एक जुलाई को जांच की गई थी जिसमें अग्निशमन संबंधी अनापत्ति प्रमाणपत्र का ना होना तथा जीएसटी प्रमाण पत्र का ना होना तथा और भी अनेक कमियां पाई गई। जिसमें भविष्य में दुर्घटना की आशंका को ध्यान में रखते हुए होटल को बंद करते हुए नोटिस चस्पा किया गया।(वार्ता)



