Crime

चोरी के 6 मोबाइल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

महराजगंज।जनपद के ठूठीबारी कोतवाली पुलिस द्वारा 6 मोबाइल फोन के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया , जिसका खुलासा क्षेत्राधिकारी निचलौल अनिरुद्ध कुमार द्वारा दिन बुधवार को ठूठीबारी कोतवाली में किया गया । बताते चलें कि विगत दो और तीन जुलाई को कस्बे के सड़कहंवा और धर्मौली टोले के घरों से एकाएक मोबाइल्स चोरी की घटना से हड़कंप मच गया । स्थानीय कोतवाली गठित टीम उप निरीक्षक अजय कुमार , का ०राजवीर पाठक, का० शिवम मिश्रा, का० रवि सिंह द्वारा कस्बे के मरचहवां टोला बागीचे से दो अभियुक्तों को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान आफताब आलम (23 वर्ष ) पुत्र अमीन निवासी अंबेडकरनगर वार्ड नौतनवा जनपद महाराजगंज और रहीम अली उर्फ छोटू (21 वर्ष) पुत्र बिस्मिल्ला निवासी ग्राम सुखठिया नगर पालिका परिषद महाराजगंज के रुप में हुई जिनके पास से 6 मोबाईल बरामद किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष जे पी सिंह यादव ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्तों को स्थानीय थाना मु ०अ ०सं ०138/2023 धारा 380/411 और मु ०अ ०सं ०139/2023 धारा 380/411 के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय महाराजगंज रवाना कर दिया गया ।

Related Articles

Back to top button