
नयी दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी के तीस हजारी न्यायालय में बुधवार को दो वकीलों के गुटों के बीच किसी मुद्दे पर बहस होने के बाद गोलीबारी की घटना सामने आयी।पुलिस के मुताबिक दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर सब्जी मंडी में गोलीबारी होने की सूचना मिली।मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि पदाधिकारियों सहित वकीलों के दो अलग-अलग गुटों द्वारा हवा में गोलियां चलाई गईं।घटना में कोई घायल नहीं हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामले में जांच की जा रही है।सूत्रों ने बताया कि वकीलों दो गुटो में कुछ मुद्दों पर बहस शुरू हुई और बात तब ज्यादा बिगड़ गई जब एक व्यक्ति ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चला दीं।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें एक व्यक्ति हवा में गोलियां चलाता हुआ दिख रहा है। (वार्ता)
आज लगभग 1:35 बजे पीएस सब्जी मंडी में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि पदाधिकारियों समेत वकीलों के दो अलग-अलग गुटों ने कथित तौर पर हवा में गोली चलाई है और कोई घायल नहीं हुआ है। स्थिति सामान्य है, कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है: दिल्ली… https://t.co/zq64VJ0HdS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2023
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष के.के. मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना की निंदा करते हुए कहा, "मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार का लाइसेंस था या नहीं। अगर हथियार का लाइसेंस था, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के… https://t.co/Vy55EM6FPi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 5, 2023



