Crime

जौनपुर में पत्नी व तीन बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के जय रामपुर गांव निवासी नागेश उर्फ छोटे विश्वकर्मा (35) ने बीती रात पत्नी राधिका (32), पुत्री निकिता (12), पुत्र आदर्श (10) और पुत्री आयुषी (8) को डंडे से मारकर हत्या कर दी और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी आज सुबह हुयी जब पड़ोस में रहने वाले चचेरे भाई सोनू ने दरवाजा खोल कर भीतर का नजारा देखा। मृतक नागेश बेरोजगार था। सूचना पर मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस और मड़ियाहूं सीओ मौके पर पहुंचे।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button