Crime

सड़क हादसे में 13 की मौत, 20 घायल

धुले : महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक कंटेनर ट्रक ने चार वाहनों को टक्कर मार दी और फिर राजमार्ग पर स्थित एक होटल में जा घुसा जिससे कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा पूर्वाह्न करीब 10.45 बजे मुंबई-आगरा राजमार्ग पर पलासनेर गांव के पास हुआ।

अधिकारी ने कहा कि ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना स्थल महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश सीमा पर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के पास एक खड़ी ढलान पर है।मध्य प्रदेश से बजरी लेकर धुले की ओर आ रहे कंटेनर ने दो मोटरसाइकिल, एक कार और एक अन्य कंटेनर को पीछे से टक्कर मार दी।अधिकारी ने कहा कि बाद में यह राजमार्ग पर बस स्टॉप के पास एक होटल में जा घुसा और पलट गया, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

घायलों में कुछ की हालत गंभीर है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में कुछ लोग बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे लोग भी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि घायलों को शिरपुर और धुले के अस्पतालों में ले जाया गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button