Crime

विद्यालय का दरवाजा तोड़कर लाखों की चोरी

महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत किड्स वर्ल्ड स्कूल तुलसीपुर में सत्रांत के बाद छुट्टी के दौरान विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा तोड़कर एलसीडी टीवी, सीसीटीवी कैमरे का मॉनिटर व मशीन तथा कार्यालय में रखी हुई अलमारी तोड़कर कागजात व कुछ अन्य जरूरी सामान चोरी करके चोर उठा ले गए। इसके अतिरिक्त चोरों कार्यालय में रखे हुए सामान को तितर-बितर कर दिया था। इस चोरी की घटना की जानकारी विद्यालय के संचालन कर्ता कृष्ण मोहन जायसवाल ने भिटौली थाने पर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है जांच कर शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी की जाएगी।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button