Crime

नवविवाहिता की मिली लाश, हत्या की आशंका

बलौदाबाजार ,छत्तीसगढ़। पलारी के ग्राम रसौटा में खेत में एक नवविवाहिता की लाश मिली है। इसमें भी हत्या कर लाश खेत में फेंक देने की आशंका जताई जा रही है। तीन दिन पहले ही पलारी थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या हुई थी।

वही अंबिकापुर के दर्रीपारा में सड़क किनारे युवक की मिली लाश मिली है। युवक के शरीर में चोट के निशान भी मिले हैं। मृतक युवक की पहचान अजीत सारथी के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची मणिपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button