Crime

लाखों की ठगी करने वाला अंतरराष्ट्रीय ठग दिल्ली से गिरफ्तार

रायपुर,छत्तीसगढ़। अलग-अलग तरीकों से देश भर में लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय ठग को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फ्लूडराबिन खरीदने के नाम पर रायपुर के एक व्यक्ति को अपने शिकार बनाकर लगभग 20 लाख रूपए की ठगी की थी। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।दरअसल सड्डू निवासी तरूण कुमार देवांगन ने थाना विधानसभा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 सितंबर 2022 से 31 मार्च के बीच मोबाईल नंबर 447476878202, 16592105837, 447895682998 धारक अज्ञात महिला ने उसके मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल कर एक प्रोडेक्ट के माध्यम से पैसा कमाने की स्कीम बताई। महिला ने उसे दो मोबाईल नंबर 87940-27380. 6913419485 दिए, जो तरूण एग्रो नाम जिसका पूर्ण पता तरूण एग्रो 565 सेक्टर-37, पेस सिटी-2 जी.जी.एन. 122007 खण्डसा गुरुग्राम हरियाणा था।

प्रार्थी ने मोबाईल नंबर में बात करने पर धारक ने एक लीटर फ्लूडराबिन खरीदने के लिये कहा। जिसे उन्होंने दिल्ली में लेकर आने कहा गया। जिसका मूल्य 63,000/- रू. था। प्रार्थी 22 नवंबर 2022 को दिल्ली गया जहां डां. वाल्टर जिसका नं.- 88260-86165 था उसे देने कहा गया, जो कि डी.टी.डी.सी. कोयिर के माध्यम से प्रोडक्ट प्रार्थी के पते पर आया, उसे देने के बाद उन्होंने 200 डॉलर प्रार्थी को दिया गया तथा प्रार्थी को कहा गया कि मैं इसको चेक करके बताऊंगा कि सही प्रोडक्ट है या नहीं और उसके बाद उसे वापस घर जाने को कहा गया। प्रार्थी जब रायपुर अपने घर वापस आ रहा था तो उनका मैसेज आया कि उनका प्रोडक्ट सही है। अतः उन्हें 50 लीटर और प्रोडक्ट चाहिये।

प्रार्थी ने पैसों के लिये कहा तो व्यक्ति ने डॉलर को कन्वर्ट करके दूंगा बोला तथा विभिन्न मोबाईल नंबरो से काल के माध्यम से इनके अभिषेक चेट्री म.न. ए 197 चिराग देल्ही मालवीय नगर, साउथ देल्ही 11017 एन.सी.टी.आफ देल्ही इंडिया एवं अन्य साथीगण सोनू शर्मा, चन्दराम, युसूफ खान, फजल फारूखी, पंकज, दीपक कुमार, शिवम कुमार, संजय मिर्धा, रविन्द्र पाल, यशपाल मौर्या, शहीदा बेगम, मोहम्मद साहिल, विजय शर्मा सभी दिल्ली निवासी बैंक एकाउन्ट के अनुसार एवं लावम किमी, जालन कनया रिंग, माधुरी रिंग, रविन्द्र, खटांग क्रोग खाम्भीराम के नाम से प्रार्थी को कॉल कर डॉलर को भारतीय मुद्रा में परिवर्तित कराने के नाम पर अलग – अलग चार्जेसे के माध्यम से विभिन्न तिथियों व खातों में प्रार्थी से कुल 20,10000/-रूपये (बीस लाख दस हजार रूपये) की ठगी किये। जिस पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना विधानसभा में अपराध क्रमांक 157/23 धारा 420, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना विधानसभा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। तरीका वारदात के आधार पर घटना को नाइजीरियन गिरोह द्वारा अंजाम देना प्रतीत हो रहा था जिस पर टीम द्वारा नाइजीरियन गिरोह पर फोकस करते हुये कार्य प्रारंभ किया गया। आरोपियों एवं प्रार्थी के मध्य जिन मोबाईल नंबरों के माध्यम से बातचीत हुई थी उन मोबाईल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण करने के साथ-साथ प्रार्थी द्वारा बताये गये बैंक खाते, जिनमें प्रार्थी द्वारा पैसे जमा किये गये थे, के संबंध में भी बैंक से जानकारी प्राप्त की गई। अज्ञात आरोपियों के संबंध में प्राप्त उक्त सभी तथ्यों, जानकारी एवं साक्ष्यों का लगातार विश्लेषण करते हुये अज्ञात आरोपी की लोकेशन चिन्ह्ांकित करने में सफलता प्राप्त हुई तथा आरोपी की उपस्थिति दिल्ली के छतरपुर क्षेत्र में होना पाया गया।

प्राप्त लोकेशन के आधार पर टीम को दिल्ली रवाना किया गया। दिल्ली में पड़ताल प्रारंभ करने पर यह सुनिश्चित हुआ कि आरोपी द्वारा बहुत ही सर्तकता से अपनी पहचान को छिपाते हुये एक ही आरोपी द्वारा अलग – अलग नामों से प्रार्थी को अपने झांसे मंे लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी द्वारा उपयोग किये गये मोबाईल नंबर व बैंक खातों के नाम व पते फर्जी थे तथा उन मोबाईल नंबरों एवं बैंक खातों का उपयोग सिर्फ और सिर्फ ठगी की वारदात को कारित करने के लिए किया गया था। दिल्ली में कैम्प कर रही टीम को आरोपी के निवास स्थान के संबंध में अहम सुराग प्राप्त हुआ। जिस पर टीम ने तत्काल बिना समय गंवाये आरोपी के मकान में रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में एक विदेशी नागरिक उपस्थित था। टीम के सदस्यों द्वारा पूछताछ करने पर विदेशी नागरिक द्वारा अपना नाम वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस निवासी नाइजीरिया का होना बताया गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अपराध से संबंधित 12 नग मोबाईल फोन, 07 नग सिम कार्ड एवं नगदी रकम 6,500/- रूपये जप्त किया गया है।आरोपी वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस मूलतः नाइजीरिया देश का निवासी है जो वर्तमान में दिल्ली में छतरपुर स्थित एक मकान में निवासरत था। पूछताछ में आरोपी द्वारा भारत के विभिन्न राज्यों में अलग – अलग तरीकों से लोगों को अपने झांसे में लेकर प्रलोभन देकर लाखों रूपये की ठगी करना बताया गया है। आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

वॉल्टर चुक्वेबुका लुईस पिता चुक्वेबुका लुईस उम्र 34 साल निवासी नाइजीरिया,हाल पता- 179-ए छतरपुर पाईप गोदाम के पास थाना मैदानगढ़ी दिल्ली।

कार्यवाही में निरीक्षक संजीव मिश्रा थाना प्रभारी विधानसभा, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से निरीक्षक गौरव तिवारी, प्र.आर. गुरूदयाल सिंह, महेन्द्र राजपूत, चिन्तामणी साहू, म.प्र.आर. बसंती मौर्य, आर. प्रमोद बेहरा, विकास क्षत्री, मुनीर रजा, सुरेश देशमुख, नितेश सिंह, रवि प्रभाकर, लालेश नायक, टेकसिंह तथा थाना विधानसभा से उपनिरीक्षक मनीष वाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।(वीएनएस)

11 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोरबा,छत्तीसगढ़ । 11 लाख की धोखाधड़ी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल एसपी यू. उदय किरण द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी के अपराधों में संलिप्त लोगों एवं पूर्व के लंबित धोखाधड़ी के प्रकरणों में फरार आरोपियों की पता तलाश कर विवेचना पूर्ण करने के संबंध में दिये निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रॉबिंसन गुड़िया के मार्गदर्शन पर निर्देश परिपालन में थाना प्रभारी कुसमुंडा द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों की टीम बनाकर थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामलों का निराकरण करने पतासाजी में लगाया गया था।

शातिर अपराधी दीपक दास महंत के द्वारा सोसायटी में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों को झांसा देकर नेट से फार्म डाउन लोड कर उसमें लोगों का नाम दर्ज कर सहकारी सेवा समिति का सील चोरी छिपे निकालकर उक्त फार्मों में लगाकर फर्जी काल्पनिक हस्ताक्षर 5-8 लोगों से 3 लाख 67 हज़ार रूपये का घोखाधडी किया है तथा एक अन्य घटना में अपने परिचित के दोस्त से मिलकर उसके पिता को लोन दिलाने का झांसा देते हुए उससे उसका पासबुक, ए.टी.एम. कार्ड पैनकार्ड तथा लिंक मोबाईल तथा मोबाईल का पासवर्ड भी बड़े शातिराना तरीके से सबंधित से लेकर उसके साथ भी 11 लाख रूपये का धोखाधडी संबंधी बात सामने आई है। उस संबंधित व्यक्ति से संपर्क कर उस पर भी पृथक से कार्यवाही की जावेगी।

दीपक दास महत पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लोगों एवं पुलिस के झोककर फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु विशेष रूप से पता तलाश हेतु पुलिस आंख में धूल संपर्क सूत्र तैयार किया गया था, तथा कड़ी परिश्रम एवं मेहनत के बाद दीपक दास को दिनांक 29.06. 2023 को सिवनी चांपा से पकड़ा गया। थाना कुसमुण्डा लाकर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय पेश किया गया है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button