Education

नीट रिजल्ट जारी, देखिए टॉपर लिस्ट,शुभम बंसल बने यूपी में नीट के टॉपर

नई दिल्ली । नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। इस बार नीट में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों के 99.999901 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं। नीट में इस वर्ष 56.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट कट-ऑफ 2023 से ऊपर गई है। नीट यूजी की कटऑफ इस बार 720-137 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह 715-117 थी।

अब नीट का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। काउंसलिंग से पहले एमबीबीएस की सीटें घटने का भी डर है। एनएमसी ने अपनी जांच में कुल 40 मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों में खामियां पाई हैं। इनमें कॉलेजों की अपील के बाद तथा आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 20 की मान्यता जारी रखने का फैसला किया है। जबकि शेष 20 कॉलेजों के मामले लंबित हैं। इनमें से नौ की सीटों में कटौती करने का फैसला किया गया है। शेष के मामले में अभी प्रक्रिया चल रही है। एनएमसी ने कुछ दिनों पहले नियमों का उल्लंघन करने पर करीब 40 मेडिकल कॉलेजों की मान्यता रद्द कर दी थी। इन कॉलेजों में सीसीटीवी कैमरे, आधार बेस्ड अटेंडेंस बायोमेट्रिक सिस्टम जैसी कुछ जरूरी सुविधाओं का अभाव पाया गया था। फैकल्टी के नजरिए से भी कमियां नजर आईं। (वीएनएस)

शुभम बंसल बने यूपी में नीट के टॉपर

शुभम बंसल यूपी में नीट के टॉपर बने हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंक 16 रही है। शुभम ने 715 मार्क्स हासिल किए। उनका परसेंटाइल 99.999068 रहा।

ये है टॉपर लिस्ट

1.प्रांजल अग्रवाल – पंजाब , 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल

2. आशिका अग्रवालृ

3.आर्य आर.एस

4. मीमांशा मौन

5. सुमेघा सिन्हा

6.कानी यासाश्री

7.बरीरा अली

8.रिद्धि वजरिंगकर

9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी

10. जागृति बोडेड्डुला

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button