Crime

डराकर जमीन सट्टा कराने का आरोप, पांच पर मुकदमा दर्ज

तरना,वाराणसी । शिवपुर थाना क्षेत्र के चमाव गांव के निवासी व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भू माफियाओं ने उसे मारपीट कर उसे कार में बैठाकर ले गये और करोड़ो की जमीन का सट्टा करा लिया।

चंद्रमा प्रसाद चमाव गांव के निवासी हैं और वहीं पर उनकी 22 बिस्वा पैतृक संपत्ति जमीन है। जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपया है। तहरीर के अनुसार चंद्रमा 20 अप्रैल 2023 को आवश्यक कार्य से वाराणसी शहर आ रहे थे कि रास्ते मे ही अरविंद कुमार यादव निवासी बजरडीहा, राजेश कुमार यादव निवासी जंसा, डब्लू प्रजापति निवासी चमाव, कैलाश निवासी हरिहरपुर एवं विजय निवासी पश्चिमपुर ने जबरदस्ती उसे कार में बैठा लिया और भाऊपुर जन्सा ले गए। यहां उसे कमरे में बंद कर पीटा और डराकर उसे पिंडरा तहसील लेकर गये मौजा सहाबुद्दीनपुर, परगना अठगांवा की सम्पूर्ण 22 बिस्सा जमीन जिसकी वर्तमान समय में कीमत 3 करोड़ रुपया है जिसे 11 लाख रुपया में तय करते हुए 2 लाख खाते में डाल दिया और अरविंद कुमार यादव के नाम पर जबरदस्ती सट्टा करा दिया।

Related Articles

Back to top button