Breaking News

देश में कोरोना वायरस के 19,459 नए मामले, कुल आंकड़ा साढ़े पांच लाख के करीब पहुंचा

ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 1,11,602 हुआ ,मरीजों की ठीक होने की दर बढ़कर 58.67% हुई

नई दिल्ली । भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटे में 19,459 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 380 लोगों की जान गई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या सोमवार सुबह 5,48,318 पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार, अभी तक 3,21,723 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा 2,10,120 लोग देश में कोरोना से संक्रमित हैं। वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 16,475 हो गया है। पिछले एक दिन में 1,70,560 लोगों की कोरोना जांच की गई है, जबकि उससे एक दिन पहले यह संख्या 231095 थी। यदि, रविवार को छोड़ दिया जाए तो पिछले कई दिनों से कोरोना की जांच में देशभर में तेजी आई है। पहले की तुलना में अब अधिक कोरोना की जांच कराई जा रही हैं।

भारत सरकार द्वारा राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के साथ मिलकर कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए उठाए गए वर्गीकृत, समय से पूर्व और सक्रिय कदमों के कारण उत्साहजनक परिणाम दिखाई दे रहे हैं। आज ठीक हुए मामलों और सक्रिय मामलों के बीच का अंतर बढ़कर 1,11,602 हो चुका है। अब तक, कोविड-19 के 3,21,722 रोगियों को ठीक किया जा चुका है। मरीजों के ठीक होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। कोविड-19 रोगियों के यह रिकवरी दर, आज बढ़कर 58.67% तक पहुंच चुकी है।पिछले 24 घंटे के दौरान, कुल 12,010 कोविड-19 के रोगी ठीक हो चुके हैं। वर्तमान समय में, कुल 2,10,120 सक्रिय मामले हैं और सभी सक्रिय मामले चिकित्सा निगरानी के अंतर्गत हैं। कोविड-19 का परीक्षण करने के लिए नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ, भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,047 हो गई हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र के 760 और 287 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में जिन 11 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया है, उनमें सभी सरकार द्वारा संचालित हैं।परीक्षण किए जा रहे नमूनों की कुल संख्या एक बढ़ती हुई प्रवृत्ति दिख रही है, और इसने 83,98,362 आंकड़े को छू लिया है। कल 1,70,560 नमूनों का परीक्षण किया गया ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button