Crime

शिक्षक के घर दस लाख की चोरी, आठ घंटे बाद पहुंची पुलिस

घर में चल रही थी शादी की तैयारी, अगले महीने वरक्षा करना था

चोलापुर,वाराणसी । चोलापुर थाना क्षेत्र के भिदुर गांव में रिटायर्ड शिक्षक अवधेश सिंह के घर को चोरों ने निशाना बनाया और पांच लाख नकदी समेत कुल दस लाख के माल पर हाथ साफ किया। सूचना के आठ घंटे बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर लौट आयी।

अवधेश सिंह रिटायर्ड शिक्षक हैं मंगलवार की रात को अपने घर के बरामदे में अपने पोता के साथ सो रहे थे। महिलाएं घर के एक कमरे में सो रही थी। चोर घर के बाहरी दरवाजे से अंदर प्रवेश किया और दो कमरों को खंगाला। अलमारी में रखे पांच लाख कैश उठा ले गए साथ ही करीब पांच लाख के जेवरात भी। मामले की जानकारी तब हुई जब अवधेश सिंह का पोता विकास शौच के लिए उठा।

देखा तो घर का दरवाजा खुला है। उसने लोगों को जगाया जब भीतर लोग पहुंचे तो पता चला कि घर में चोरी हो गई है। रात दो बजे 112 पर सूचना दी । पीड़ित के भतीज संजय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को रात दो बजे दी गयी और दानगंज की पुलिस सुबह दस बजे पहुंची। अवधेश सिंह की पोती मोना की शादी की तैयारी चल रही थी। जून के प्रथम सप्ताह में वररक्षा की बात चल रही थी।

Related Articles

Back to top button