वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर अब 19 मई को सुनवाई होगी। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई तय कर दी।
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था।
भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा के परिजनों ने की सीबीआई जांच की मांग,अक्षरा सिंह मृतका के घर पहुंची


