
बूथ व संवेदनशील जगहों पर कड़ी सुरक्षा,मतदान के लिए बने स्थल पर पुलिस ने डाला डेरा
अफवाह, उन्माद या प्रलोभन देने वालों पर तत्काल कार्रवाई का निर्देश
वाराणसी। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट पुलिस ने कमर कस ली हैं, बुधवार की सुबह जहां एडिशनल सीपी अपराध एवं मुख्यालय संतोष कुमार सिंह ने गंगापुर और रोहनिया में पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया वहीं शाम को एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एस चन्नप्पा ने मातहतों संग फ्लैग मार्च निकाला।एडिशनल सीपी संतोष कुमार सिंह ने थाना रोहनियां गंगापुर में स्थित सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कस्बे में पैदल भ्रमण कर शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए मतहतों को निर्देशित किया साथ ही गश्त के दौरान आम नागरिकों से संवाद किया गया ।
एडिशनल सीपी कानून व्यवस्था एस.चन्नप्पा ने आमजन में सुरक्षा भाव पैदा करने के उद्देश्य से अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ थाना आदमपुर क्षेत्र के पीलीकोठी तिराहा, हनुमान फाटक, छित्तनपुरा, ओमकालेश्वर, कोयला बाजार, मच्छोदरी, मुकीमगंज आदि व मुख्य चौराहों, बाजारों तथा संवेदनशील/ अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया और व्यवस्था जांची। लाउडहेलर के माध्यम से निर्देशित/सूचित किया गया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, क्योकि यह लोकतंत्र का महापर्व है।
अगर कोई व्यक्ति अपने पक्ष में मतदान करने के लिए डराता है या कोई शराब, पैसों व अन्य वस्तु सामाग्री का प्रलोभन देता है अथवा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों, चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वालों के बारे में तत्काल 112 नम्बर अथवा संबंधित थाना प्रभारी को सूचित करें। यदि किसी प्रत्याशी, समर्थक या व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया जाता अथवा अशांति फैलाने का प्रयास किया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
संवेदनशील जगहों पर रहेगी पीएसी
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र में बने 5 अतिसंवेदनशील और 19 संवेदनशील बूथ पर पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। इन सब मतदान केंद्रों के बाहर आधा सेक्शन पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के बाहर पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। इलाके में 41 मतदान केंद्र और 157 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 17 सामान्य 19 संवेदनशील और 5 अतिसंवेदनशील बूथ बनाए गए हैं।
श्री एस0 चन्नप्पा अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था कमि0 वाराणसी व #DCP_Kashi_Vns द्वारा आगामी नगर निकाय निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत अर्धसैनिक बल व पुलिस फोर्स के साथ संवेदनशील/अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु किया गया फ्लैग मार्च । #UPPolice pic.twitter.com/kIuM0P9rPO
— DCP Kashi (@VnsDcp) May 3, 2023
पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत काशी जोन क्षेत्र में कानून/शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु #Foot_Patrolling एवं सघन चेकिंग की गयी #UPPolice #PoliceCommissionerateVaranasi #DCP_Kashi_Vns pic.twitter.com/u9PifRdvN9
— DCP Kashi (@VnsDcp) May 2, 2023



