वाराणसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के भदऊ चुंगी के पास स्थित रद्दी टायर के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग जिस जगह लगी थी वहां से दस कदम दूर ही पेट्रोल पंप होने से लोग सहम उठे कि अगर आग वहां तक पहुंचती है तो हादसा बड़ा हो जायेगा। आग की विकरालता को देखते हुए मौके पर दमकल की सात गाड़ी पहुंची और आग पर बुझाने में जुट गयी। लेकिन आग पास में ही लड़की के टाल तक पहुंची और ऐसे में आग उसमें भी लग गयी। आसपास के लोगों की माने तो आग रात करीब 2.30 बजे लगी और बुझाने में करीब चार घंटे लगे। इस बीच लाखों का फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी।
आदमपुर प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दिल्ली निवासी व्यापारी किशोरी कुमार का भदऊचुंगी एचपी पेट्रोल पंप के पास खराब (रद्दी) टायर का गोदाम है। इस गोदाम में आग करीब 2.30 रात में लगी। जैसे की जानकारी मिली मौके पर पुलिस पहुंची, इसके बाद दमकल विभाग को फोन किया गया। पहले तो चेतगंज फायर स्टेशन से 4 गाड़ियां आयी और बाग बुझाने में लगी लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए तीन अन्य दमकल को बुलाया गया। कुल सात दमकल की गाड़ियों ने करीब चार घंटे बाद आग पर काबू पाया।
लेकिन रद्दी टायर के गोदाम और लकड़ी की टाल जलाकर खाक हो चुका था। रद्दी टायर के गोदाम से सम्बंधित लोगों ने किसी भी तरह की बता करने से इंकार कर दिया। वहीं रद्दी टायर के गोदाम के बगल में बालू गिट्टी के कारोबारी की दो पिकअप वाहन और किशोरी का ई रिक्श जल गए। कई छोटे सिलेंडर भी आग की जद में आए दिखाई दिए। वहीं दस कदम दूर पेट्रोल पंप के लोग भी जब तक आग नहीं बुझी, सांसत में रहे। वहीं गोदाम में खड़ी मच्छोदरी निवासी सुरेश यादव का भी लकड़ी के गोदाम भी चपेटे में आया।



