गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के छपिया क्षेत्र में दो सगी बहनों की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी गयी। दोनो के शव संदिग्ध अवस्था में तख्त पर पड़े मिले है।पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बुधवार को बताया कि क्षेत्र के वासुदेव पुर ग्रांट गांव निवासी मंगल निषाद के फूस के मड़हे में सुमन (18) और संगीता (17) के शव साड़ी के फंदे से कसे तख्त पर पड़े मिले। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा।(वार्ता)



