State

सपा ने जारी किये सभी 17 महापौर प्रत्याशी के नाम,निकाय चुनाव शिवपाल की नाक का सवाल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को नजरअंदाज करते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) ने बुधवार को राज्य के सभी 17 नगर निगमों के लिये महापौर प्रत्याशी की सूची जारी कर दी है।

निकाय चुनाव शिवपाल की नाक का सवाल

उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय चुनाव में संगठन में खासी पकड़ रखने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।संगठन में प्रभावी भूमिका निभाने वाले शिवपाल इन दिनो निकाय चुनाव में सपा को बढ़त दिलाने के इरादे से रात दिन एक किये हुये हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि संगठन से जुड़े हुए लोग शिवपाल को केवल पसंद ही नहीं करते हैं, बल्कि उनकी बात को सुन कर उस पर अमल भी करते है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में पूरी तरह खुद को समर्पित कर चुके शिवपाल निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को लेकर एक रणनीति के साथ चलते हुये कोई कोरकसर छोड़ने के मूड में नहीं है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button