State

बैसाखी मेले के दौरान गिरा फुटब्रिज, 50 से ज्यादा घायल

नई दिल्ली । जम्मू के उधमपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया है। फुटब्रिज गिरने से 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जम्मू पुलिस ने बताया कि घटना उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव में हुई। यहां बेनी संगम में बैसाखी उत्सव मनाया जा रहा था। इसी दौरान फुटब्रिज गिर गया।

उधमपुर के एसएसपी डॉ विनोद ने बताया कि घटना के दौरान कई लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।बता दें कि देविका और तवी नदी के संगम स्थल बैनी संगम में बैसाखी का मेला आयोजन किया गया था। यहां हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए थे।इस दौरान देविका नदी पर बना लोहे का पुल क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। आनन-फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। (वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button