Crime

किशोरी के साथ युवक गंगा में कूदा

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में स्थित विश्व सुंदरी पुल के ऊपर से 18 वर्षीय युवक 16 साल की किशोरी के साथ गंगा में छलांग लगा ली। किशोरी के साथ पहुंचे युवक ने बाइक को पुल पर खड़ा किया और दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर गंगा में छलांग ला दी। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया।

पुलिस मौके पर पहुंची जल पुलिस एनडीआरएफ की टीम की मदद से तलाश में गई। बाइक की सीट पर रखे मोबाइल और कागजात के आधार पर पुलिस और किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। युवक चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के खजूर गांव का रहने वाला बताया गया। सूचना मिलने पर उसके पिता रामवृक्ष यादव मौके पर पहुंचे। युवक घर पर गाय भैंस का काम करता था। वहीं किशोरी रोहनिया थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव की रहने वाली बताई गई और कक्षा नौ की छात्रा थी।

मौके पर पहुंचे उसके पिता बच्चे लाल यादव ने बताया कि उनकी बेटी घर से कंप्यूटर क्लास करने के लिए निकली थी। युवक से कैसे मिली और उसके साथ कैसे वहां पहुंची उसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। किशोरी के मौसी के घर के बगल का रहने वाला युवक थ वह आते जाते दोनों का मेलजोल हो गया था। दबी जुबान से चर्चा थी कि दोनों की शादी भी तय हो गई थी

। उम्र कम होने के कारण अभी शादी नहीं हो पाई थी। घटना को लेकर युवक और किशोरी के परिजनों ने अनभिज्ञता जतायी है। मौके पर पहुंचे रमना चौकी प्रभारी कुंवर अंशुमान सिंह एनडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश में जुटे।

Related Articles

Back to top button