Crime

मकान की फोटो लेने पर जान से मारने की धमकी

वाराणसी। कैंट थाना क्षेत्र के नेपाली कोठी वरुणापुल में बन रहे मकान की फोटो वायरल करने के आरोप में पड़ोसी को छत से ढकेलने का प्रयास करने और माफिया के नाम पर धमकी देने के मामले में कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

आरोप है कि वरूनापुल निवासी चन्द्र शेखर कपूर अपने मकान के छत पर खड़े फोन से बात कर रहा था, इतने में पीछे से एक व्यक्ति धक्का देकर नीचे धक्का देने का प्रयास किया। आरोपी ने  उसने धमकी भी दी कि वो उसके मकान की जो फोटो लिया है उसे कही भेजेगा तो अंजाम भयावक होगा। पूर्वाचल के एक माफिया की धमकी देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौज करते हुए अपने अन्य पांच साथियों के साथ चला गया। पीड़ित ने पड़ोस के फारुख,भोलू उर्फ फरहद,रुस्तम सहित पांच के खिलाफ कैण्ट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया।

Related Articles

Back to top button