Crime

रिटायर्ड रोजवेज कर्मी की कार गायब, नहीं दर्ज हो रहा मुकदमा

तरना,वाराणसी। शिवपुर निवासी रविंद्र कुमार श्रीवास्तव का चार पहिया वाहन गायब हो गया। रविंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह रोडवेज विभाग के सहायक यातायात निरीक्षक पद से रिटायर हुए हैं। आरोप है कि उनकी कार परिचित के माध्यम से बिहार गयी वहां से चालक राउकेला पहुंचा और बताया कि कार में जो सवारी थी वो कार को लेकर भाग गयी। इस संदर्भ में पुलिस रपट दर्ज नहीं कर रही। ऐसे में पीड़ित ने एडिशनल सीपी से गुहार लगायी।

जानकारी के अनुसार उनके परिचित संजय जायसवाल और मनीष ने कहा कि उसके रिश्तेदार का स्वास्थ्य खराब है उन्हें देखने डेहरी बिहार जाना है। संजय ने चालक अमरजीत पटेल उर्फ गुड्डू को कार लेकर मनीष और संजय के  पास भेजा। लेकिन कार से ये दोनों न जाकर किसी किरन नाम क महिला और एक अज्ञात को भेज दिया। इस दौरान जब उसने चालक से संपर्क साधा तो उसने बताया कि वह सवारी लेकर राउलकेला आया और किसी प्रिंस नामक होटल में रूका है क्योंकि कार में जो महिला और आदमी था उसने चाभी छीनकर कार समेत भाग निकले। इसके बाद से चालक का फोन बंद है। पीड़ित शिवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराने गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संदर्भ में शिवपुर थानाध्यक्ष बैधनाथ सिंह ने कहना है कि घटनास्थल राउरकेला है इसलिए शिवपुर में मुकदमा दर्ज नहीं हो सकता। पीड़ित ने अपर पुलिस आयुक्त से गुहार लगायी।

Related Articles

Back to top button