जंसा,वाराणसी।जंसा थाना क्षेत्र के राखी नेवादा गांव में बुधवार की रात मनबढ़ों ने दिव्यांग को मारपीट कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार रमेश यादव दिव्यांग है और गांव के ही बनवासी बस्ती में मजदूर खोजने गया था। आरोप है कि यहां मौजूद शशिकांत यादव उर्फ मकालू से कुछ कहासुनी हुई। शशिकांत पक्ष के विजय कुमार यादव पूर्व प्रधान ,राजेंद्र यादव, ऋषि कांत यादव समेत अन्य ने उसे पीट दिया। इस बात की सूचना रमेश पक्ष के पक्ष वालों को हुई तो कुछ लोग पहुंचे और जमकर लाठी डंडा चला। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323 ,504 ,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।



