Crime

खुदकुशी: अभिनेत्री आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पुलिस करेगी पूछताछ

काफी एक्टिव थी बुलेट पे जीजा’ फेम आकांक्षा दूबे इंस्ट्राग्राम पर.इंस्ट्राग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोवर

वाराणसी। आकांक्षा शोसल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थी। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके फैन फॉलोवर की संख्या 1.7 मिलियन थी। भोजपुरी गाने के अलावा मॉडलिंग और फिल्मों में काम की सराहना जमकर होती थी। आकांक्ष दुबे के काम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भोजपुरी इंडस्ट्री हर बड़ा सिंगर इनके साथ काम कर चुका है। अभिनेत्री के आत्महत्या की सूचना पर भोजपुरी इंडस्ट्रीज भी सदमें में है और गहना दुख व्यक्त किया।

भोजपुरी अभिनेत्री और ‘बुलेट पर जीजा’ गाने से स्टर बनी आकांक्षा दुबे ने सारनाथ स्थित होटल सोेमेंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का कब्जे मे लिया और आगे की कार्रवाई में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सारनाथ संवाददाता के अनुसार फांसी लगाने के पीछे की वजह क्या रही इसकी तलाश में पुलिस जुट गयी है। आकांक्षा से संपर्क में रहने वालों से भी पूछताछ पुलिस करेगी। अभिनेत्री के घर वालों से भी जानकारियां जुटाने के लिए संपर्क किया गया। आकांक्षा के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री की मौत की सूचना पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्रीज सदमें में है।

टिक टॉक से शुरुआत और बाद में भोजपुरी फिल्म और एलबम की बेहतरीन अदाकारा बन गयी थी। ज्यादातर उनका वीडियो भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ था। हालांकि कई और स्टार के साथ इनको काम करते देखा गया। महज 25 साल अभी उम्र थी ऐसे में उनकी मौत भोजपुरी के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है। आकांक्षा दुबे भदोही के बदहवा गांव रहने वाली थीं। लेकिन पूरा परिवार मुंबई के नालासोपारा में रहता था। बीते दो तीन दिन से किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में डायरेक्टर और क्रु मेंबर के साथ सारनाथ स्थित होटल सोमेंद्र में रूकी थीं। घटना की जानकारी तब मिली जब उन्हें शूटिंग के लिए तैयार करने मेकअप मैन पहुंचा। दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला। फोन भी किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। फिर होटल वालों ने मास्टर चाभी से दरवाजा खोला तो देखा की शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका था।

बर्थडे पार्टी में गई थी और रात में दो बजे लौटी

आकांक्षा शनिवार की रात किसी बर्थडे पार्टी में शामिल होने गयी थी। जाने से पहले उन्होंने ये बात अपने सहयोगियों और फिल्म से जुड़े लोगों को बताया था। करीब रात दो बजे लौटी, बताया गया कि उन्हें छोड़ने कोई लड़का आया था और करीब 17 मिनट होेटल में साथ रूका फिर चला गया। आकांक्षा के साथ ऐसा क्या हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button