Varanasi

दिलीप सिंह पटेल बने भाजपा काशी क्षेत्र के नये अध्यक्ष

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की.जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं.

वाराणसी : भाजपा काशी क्षेत्र के नए अध्यक्ष चुन लिए गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शनिवार को नाम की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुमति से प्रदेश संगठन के नए पदाधिकारियों व क्षेत्रीय अध्यक्षों की बनी सूची भी जारी कर दी गई है। इसके तहत भाजपा काशी क्षेत्र के वर्तमान उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल को भाजपा काशी क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। जैसे ही प्रदेश पदाधिकारियों एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लोगों ने संगठन की मजबूती के लिए उनकी क्षमता पर भरोसा जताया।

विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक राजनीतिक पार्टी भाजपा की विचारधारा के मुफीद श्री दिलीप सिंह पटेल की कार्यशैली की सराहना हो रही है। इसी क्रम में लोगों ने फोन पर भी नए अध्यक्ष को शुभकानाएं दीं। प्रदेश भाजपा की ओर से जो सूची जारी की गई है उसमें काशी क्षेत्र के शंकर गिरि एवं मीना चौबे को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश संगठन में मंत्री बनाया गया है। ऐसे ही मनीष कपूर को प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा,निवर्तमान क्षेत्र अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, विधायक गण डॉ नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ अवधेश सिंह, टी. राम, नीलरतन पटेल नीलू, सुनील पटेल विधान परिषद सदस्य अशोक धवन, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम आदि प्रमुख रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button