बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के फतेहगंज क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को उसके पति को गिरफ्तार किया।अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के बघोलन गांव के अंश कुरूह निवासी 30 वर्षीया बृजरानी नामक महिला के अत्यधिक शराब पीने की लत से उसका पति अच्छेलाल खैरवार अत्यधिक परेशान था। शराब पीने को लेकर उसकी पत्नी से उसका विवाद 20 मार्च को हुआ था। जिसके कुछ देर बाद अच्छेलाल ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की गला दबाकर घर में ही हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दी कि उसकी मृत्यु आकाशीय बिजली गिरने से हुई।(वार्ता)



