Crime

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत, एक घायल  

हरहुआ,वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय बाजार में रविवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बड़ागांव थाना क्षेत्र के तीनघरवां, पुआरी कला निवासी अश्वनी कुमार (26) अपने गांव के ही सुभाष कुमार के साथ रविवार को चौकाघाट में प्लंबर का काम करने के लिए निकला था। रविवार की देर रात लौटते वक्त बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय बाजार  अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद अश्वनी और सुभाष सड़क पर गिर गये।

स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को समीप में स्थित एक निजी चिकित्सालय में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सुभाष का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दो भाई और दो बहनों में अश्वनी सबसे बड़ा था और घर की पूरी जिम्मेदारी भी अश्वनी के ऊपर ही थी। घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button